Ads Top

Sawal jawab




सवाल: स्वामीजी! सत्संगी का मुख्य धर्म क्या है?

जवाब:
संत सतगुरु के हुक्म का पालन करना ही हमारा मुख्य धर्म है। संत सभी जीवो को प्यार करते है चाहे वो शेर हो,सांप हो या अन्य कोई जानवर हो। वो जंगलो में उनसे खेलते है और अपने हाथ से खिलाते भी है। उनका किसी से वैर नहीं होता।

यही जीवात्मा जो मनुष्य शरीर में है इसमें से निकलने के बाद कर्मानुसार चौरासी लाख योनियो में भटकती रहती है।इसमें कितने युग और कल्प बीत जाते है तब कही जाकर मनुष्य शरीर मिलता है। अगर फिर कही अपना आत्म कल्याण नहीं किया, परमात्मा को प्राप्त नहीं किया तो फिर वापस चौरासी और नर्कों में जीव चला जाता है। परमात्मा के पास जाने का रास्ता केवल इसी मनुष्य शरीर से गया हुआ है और वह रास्ता दोनों आंखो के बीच से गया है।

 हाथरस वाले श्री तुलसी साहिब फरमाते है:
क्यों भटकता फिर रहा तू ये तलाशे यार में रास्ता ईसी साहरंग में है दिलबर पे जाने के लिए।

गुरु के हुक्म का मतलब भजन सुमिरन से है। भजन करके ही जीव अपने घर वापस जा सकता है जहा किसी प्रकार का कष्ट या क्लेश नहीं है। अपना घर सत्तलोक है जो अविचल धाम है जहा से सारी जीवात्माएं निचे आई थी और जब तक वापस अपने घर में नहीं जायेगी

तब तक दुःख ही दुःख है। गुरु चाहते है की हम नेक बने भजन बन्दगी में मेहनत करे। अगर मनुष्य शरीर पाकर भी हम यह काम नहीं करते है तो हमें अपने कर्मो का नतीजा भुगतना होगा। हमें इस संसार से मुंह मोड़ना चाहिए और विश्वास के साथ गुरु के आदेश का पालन करना चाहिए।

वो परमात्मा प्रभु सर्व शक्तिमान है अगर हम ऐसा करेंगे यानि गुरु के आदेशो का पालन करेंगे तो वो अवश्य हमारी मदद करेगा।

 गुरु आदेश यह है

 पहला 👉गृहस्थ आश्रम में रहो
 दूसरा 👉मेहनत ईमानदारी से काम करो
तीसरा 👉भूखे को भोजन दो प्यासे को पानी पिलाओ
चौथा 👉जरूरतमंद की सहायता करो मनसे वाणीसे करमसे
 पांचवा 👉मेरे संदेशों को जन जन में पहुंचाओ लोगों को शाकाहारी बनाओ और नशा मुक्त बनाओ
छटटा 👉 एक घंटा सुबह और एक घंटा शाम को अपनी जीवात्मा को जगाने के लिए प्रभु का सच्चा भजन करो
सातवा 👉जहां भी सत्संग हो पहुंच जावो
 आठवा 👉सत्संग में मेरी हाजिरी रहती है और दया बरसती है
नववा 👉जो भी सेवा मिल जाए छोटी बेटी उसको कर लेना चाहिए हाथ से पांव से तन से मन से धन से वाणी से वचन से
 दसवा 👉साधन भजन सब सामूहिक रुप से मिल जुलकर करो
गयारवा👉 नवरात्रि में साधना शिविर का कार्यक्रम का आयोजन करो
🌹जयगुरुदेव शाकाहारी परिवर्तन   🌹

No comments:

Copyright Reserved to Anything Learn. Powered by Blogger.