Ads Top

Bina maan badai ke




बिना मान बड़ाई के सतगुरु_जी को अर्पित कर के की गई संगत की सेवा का फल भी बाबाजी खुले हाथों से देते हैं। ऐसी सेवा से बहुत खुश रहते हैं हमारे दयालु सतगुरु जी और सेवादार के परिवार ,कारोबार की साझ सम्हाल ,और देखभाल खुद करते हैं। ये इतना ही सत्य है जैसे चांद और सूरज का प्रकट होना। हम भी सेवा कर सकते है दिल में सेवा का निर्मल भाव रख के ,जहां जो भी सेवा चल रही है ,हम भी उसमें जितना बन सके सेवा कर सकते हैं ,ये भाव मन में ना आनें दें की हमारे पास सेवा के बैच या टोकन नही है। 

ये तो एक पहचान है, आप बिना बैच या टोकन के पुरे समर्पण से सेवा करें फिर आपको खुद महसुस होगा की सतगुरु जी की बाबाजी की प्यारी संगत की सेवा में कितनी मिठास हैं ,आत्मिक सुख है ,और श्रद्धाभक्ति है। चाहे केन्टीन के बाहर की सेवा हो ,लंगर परोसने की सेवा, जुठे बर्तन की सेवा, टॉयलेट की सेवा, बुजुर्गों को धक्के से बचाना ,अनेक सेवाएं है। बाबाजी के सत्संग में कभी भी कहीं भी सेवा में जुट जाएं वो सतगुरु आपको नदरनिहाल कर देगा क्योंकि उसकी साद संगत की ख़ुशी ही बाबाजी की असली ख़ुशी है। सेवादार तो एक ईट है जिसे सेवा की भट्टी में डालकर निखारता है सतगुरु। खुद का और अपनों का आईना दिखाता है सतगुरु। सेवादार बनता है समर्पण से, समर्पण होता है प्रेम से प्रेम उत्पन्न होता है, सच्चे भावों से -सच्चे भाव मिलते हैं श्रद्धा से,श्रद्धा मिलती है भगवान से,और भगवान मिलते हैं सच्चे गुरुओं से। इसलिए मत भूलो, सेवा देता और कराता है सतगुरु.
राधा स्वामी जी

No comments:

Copyright Reserved to Anything Learn. Powered by Blogger.